Sensex Closing : हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

Read Time:  1 min
सेंसेक्स 123
सेंसेक्स 123
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर चढ़े

शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में ही गिरावट रही। आज IT और ऑटो शेयर्स में तेजी रही। वहीं एनर्जी, बैंकिंग और FMCG शेयर्स पर दबाव देखने को मिला।

बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.42 अंक या 0.15  प्रतिशत चढ़कर 82,515.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 37.15 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,141.40 अंक पर आ गया।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.55% की तेजी के साथ 38,421 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23% चढ़कर 2,907 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% बढ़त के साथ 24,366 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52% बढ़कर 3,402 पर बंद हुआ।
  • 10 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% बढ़कर 42,866 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.63% और S&P 0.55% चढ़कर बंद हुआ।

13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO

  • ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे।
  • कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला है। निफ्टी में 1 अंक की तेजी के साथ 25,104 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स करीब 53 अंक की गिरावट के साथ 82,391 के स्तर पर बंद हुआ था।

Read more: Sensex Closing : शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।