Stock Market : बाजार में तेजी, सेंसेक्स 324 अंक चढ़कर 81,425 पर बंद

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP
  • निफ्टी 50 में 105 अंकों की बढ़त रही और यह मजबूत स्तर पर बंद हुआ।
  • बाजार में सकारात्मक माहौल का मुख्य कारण आईटी, पीएसयू बैंक, और रियल्टी सेक्टर में तेज़ी रही।

Stock Market : बुधवार, 10 सितंबर को सेंसेक्स 324 (sensex 324) अंक चढ़कर 81,425 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी रही, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। BEL का शेयर आज 4.50% चढ़ा। वहीं, HCL टेक समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी रही। महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर्स 2.5% गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों (Stock Market) में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट रही। NSE के IT, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2% की तेजी रही। ऑटो और मीडिया इंडेक्स में 1.3% तक की गिरावट रही।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% चढ़कर 43,838 पर और कोरिया का कोस्पी 1.67% % चढ़कर 3,315 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.01% ऊपर 26,200 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.13% ऊपर 3,812 पर बंद हुआ।
  • 9 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.43% ऊपर 45,711 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.37% और S&P 500 में 0.27% की तेजी रही।

सेंसेक्स में अंक क्या दर्शाता है?

सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।

निफ्टी और सेंसेक्स में से कौन सा बेहतर है?

50 शेयरों वाला निफ्टी, सेंसेक्स (जिसमें शीर्ष 30 प्रदर्शन करने वाले शेयर शामिल हैं) की तुलना में एक व्यापक सूचकांक है। इसलिए, सेंसेक्स अधिक विशिष्ट है। इसलिए, जब बाजार में तेजी होती है, तो शीर्ष कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करती हैं, जिससे सेंसेक्स ऊपर जाता है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/sensex-rises-500-points-to-cross-81600/business/60742/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।