Latest News : सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 84,997 पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: October 29, 2025 • 4:40 PM

बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 368 अंकों की छलांग लगाकर 84,997 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 117 अंक बढ़कर 26,054 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को तेजी रही। (sensex) सेंसेक्स 368 अंक चढ़कर 84,997 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 117 अंक की तेजी रही। ये 26,054 के पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। ऑटो शेयर्स में गिरावट रही

वहीं आज ऑर्कला इंडिया लिमिटेड का (IPO) ओपन हुआ है। निवेशक इस IPO में 31 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगें। इस IPO की लिस्टिंग 6 नवंबर को होगी।

एशियाई बाजारों में तेजी

अन्य पढ़ें: रूस के साथ भारत बनाएगा सिविल एयरक्राफ्ट SJ-100

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर 11% चढ़ा

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर आज 11% की तेजी के साथ 1,115 रुपए पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जिसमें उसे 644 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। ये पिछले साल की तुलना में 25% बढ़ा है। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी की कुल कमाई यानी टोटल इनकम 3,249 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 4.32% घटा है।

सेंसेक्स के अंक कैसे निर्धारित किए जाते हैं?

गणना कैसे की जाती है? सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।

स्टॉक्स में 1 पॉइंट कितना होता है?

जब आप सुनते हैं कि किसी शेयर ने X अंकों की हानि या प्राप्ति की है, तो यह वैसा ही है जैसे यह कहना कि शेयर ने X डॉलर की हानि या प्राप्ति की है; एक अंक एक डॉलर के बराबर होता है। चूंकि अंक वास्तविक डॉलर राशि का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए दो शेयर समान अंकों की वृद्धि या गिरावट कर सकते हैं – लेकिन अलग-अलग प्रतिशत लाभ या हानि दर्ज कर सकते हैं।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MarketRally #Nifty #Sensex #StockMarket