निफ्टी 33 अंक ऊपर 23,412 पर पहुंचा
भारतीय शेयर बाजार में आज हल्की तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 49 अंक की बढ़त के साथ 74,608 पर बंद हुआ।निवेशकों में सतर्क रुख- कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन अंत में सेंसेक्स हरे निशान में बंद होने में सफल रहा।
आज यानी बुधवार, 13 मई को (Sensex) सेंसेक्स 49 अंक की तेजी के साथ 74,608 पर बंद हुआ। (Nifty) निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,412 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
अन्य पढ़े: Silver Price Hike: सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी: चांदी ₹2.65 लाख के पार
एशियाई बाजारों में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7844 | 201 | 2.63% |
| निक्केई (जापान) | 63272 | 530 | 0.84% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26388 | 41 | 0.15% |
कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49761 | 56 | 0.11% |
| नैस्डैक | 26088 | -186 | -0.71% |
| S&P 500 | 7401 | -12 | -0.16% |
कल विदेशी निवेशकों ने 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 7,990 | 21,119 | 47,972 |
| FII/FPI | -1,959 | -14,849 | -50,649 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ
शेयर बाजार में कल 12 मई को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।
अन्य पढ़े: