Sensex : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, 82,627 पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: February 13, 2026 • 5:22 PM

भारतीय शेयर बाजार में आज तेज़ गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के कारोबारी दिन में निवेशकों की बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा

Bombay Stock Exchange के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में आज 1,048 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 82,627 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। (sensex) सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

अन्य पढ़े: National- 8वें वेतन आयोग से लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों को बड़ा फायदा

सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।

आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketCrash #SensexFalls #Nifty50