Sensex : सेंसेक्स 1,500 अंक गिरकर 78,700 पर आया

By Surekha Bhosle | Updated: March 4, 2026 • 10:39 AM

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,500 अंक टूटकर 78,700 के स्तर पर आ गया, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मानी जा रही है।

गिरावट के मुख्य कारण

वैश्विक बाजारों का दबाव- एशियाई बाजारों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

इन संकेतों से निवेशकों में जोखिम लेने की क्षमता कम हुई।

सेंसेक्स : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (Iran War) के बीच आज 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1500 अंक या 2% गिरकर 78,700 पर आ गया है। (Nifty) निफ्टी में 500 अंक या 2% टूटा है। ये 24,400 के स्तर पर आ गया है। बैंक और ऑटों शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं।

जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।

सोने में 2,500 रुपए की तेजी, 1.64 लाख रुपए हुआ

वायदा बाजार (MCX) में आज सोने में 1.5% से ज्यादा की तेजी है। ये 2,500 रुपए बढ़कर 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 7,000 रुपए (2.8%) बढ़कर 2.79 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

रुपया 92.15 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आया

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 66 पैसे गिरकर 92.15 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली और वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से रुपए में यह गिरावट देखी जा रही है।

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार सबसे ज्यादा 8% टूटा

अमेरिकी बाजार में 1200 अंकों की गिरावट के बाद रिकवरी

अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस 3 मार्च को कारोबार के दौरान एक समय 1,200 पॉइंट से भी ज्यादा टूट गया था, लेकिन बाद में इसने निचले स्तरों से करीब 800 पॉइंट की रिकवरी की।

ट्रम्प के एक बयान से आई बाजार में रिकवरी

बाजार में यह रिकवरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान के बाद आई है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन से कहा है कि वह बहुत वाजिब कीमत पर समुद्री व्यापार की वित्तीय सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस उपलब्ध कराए।

ट्रम्प का यह बयान तब आया है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने तेल सप्लाई के अहम रूट हॉर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज को आग लगाने की धमकी दी है। यह रास्ता दुनिया की 20% से ज्यादा तेल सप्लाई के लिए सबसे बड़ा और अहम पॉइंट है।

अन्य पढ़े: Apple’s Blast: एपल का धमाका: आईफोन 17e और M4 चिप वाला आईपैड एयर भारत में लॉन्च

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमेरिकी नौसेना हॉर्मुज जलमार्ग से टैंकरों को सुरक्षा देकर बाहर निकालेगी, ताकि एनर्जी की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे।

विदेशी निवेशकों ने ₹3,295 करोड़ के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार से 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को संभालने की कोशिश की और 8,594 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।

अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा था

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में 2 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketCrash #SensexFalls #MarketVolatility