Sensex/News : सेंसेक्स 919 अंक उछलकर 77,550 के स्तर पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी 50 275 अंक की बढ़त के साथ 24,050 पर पहुंच गया।

आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका रही। निवेशकों ने प्रमुख बैंकों में जमकर खरीदारी की, जिससे सेक्टर में मजबूती देखने को मिली। बेहतर आर्थिक संकेतों और ब्याज दरों को लेकर सकारात्मक उम्मीदों ने बैंकिंग स्टॉक्स को सपोर्ट किया।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल को (Sensex) सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) की तेजी के साथ 77,550 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 275 अंकों (1.16%) की तेजी रही, ये 24,050 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

बाजार में तेजी की वजह

1-2 दिन में अमेरिका और ईरान (Iran) के बीच होने वाली शांति वार्ता से निवेशकों में उत्साह है। इजरायल के लेबनान के साथ बातचीत के लिए सहमत होने से भी तनाव में कमी आने की उम्मीद जगी है। जब भी युद्ध की आशंका कम होती है तो बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट लौट आते हैं।

अन्य पढ़े: Telangana : डीजीपी ने आक्टोपस कार्यालय का किया निरीक्षण

एशियाई बाजारों में भी तेजी रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)5859811.40%
निक्केई (जापान)5692410291.84%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)258941410.55%

अमेरिकी बाजारों में 9 अप्रैल को तेजी रही

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
डाउ जोन्स481862760.58%
नैस्डैक228221870.83%
S&P 5006825420.62%

कल सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,632 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल 9 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 931 अंक (1.20%) नीचे 76,632 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 222 अंक (0.93%) गिरकर 23,775 पर आ गया। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी रही।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।