Latest News : सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी

By Surekha Bhosle | Updated: November 24, 2025 • 10:49 AM

शुरुआती कारोबार में मजबूती

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 85,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 50 अंकों की बढ़त के साथ मजबूती दिखा रहा है।

शेयर बाजार में आज यानी 24 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स (sensex) करीब 100 अंक की तेजी के साथ 85,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी, ये 26,100 के स्तर पर आ गया।

आज (IT) और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं एनर्जी और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। सुदीप फार्मा के IPO का आज दूसरा दिन है। रिटेल निवेशक इसमें 25 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे

एशियाई बाजारों में तेजी

अन्य पढ़ें: Jio 5G: जियो 5G यूजर्स के लिए Google Gemini Pro मुफ़्त

नवंबर में विदेशी निवेशकों ने 13,840 करोड़ के शेयर बेचे

नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली की। शुक्रवार को FIIs ने ₹1,766 करोड़ निकाल लिए। वहीं इस महीने 13,840 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 2,346 करोड़ के शेयर बेचे थे।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही थी। शुक्रवार यानी 21 नवंबर को सेंसेक्स 401 अंक गिरकर 85,232 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 124 अंक की गिरावट रही, ये 26,068 के स्तर पर आ गया था।

विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन सा है?US शेयर मार्केट का समय या ट्रेडिंग का समय

1792 में स्थापित, वॉल स्ट्रीट पर आधारित NYSE, मार्केट कैपिटलाइज़ेशन द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जो दिसंबर 2023 तक $25 ट्रिलियन से अधिक है . यह इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) के स्वामित्व में है.

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #MarketUpdates #Nifty50 #Sensex #StockMarket breakingnews #latestnews