Latest News : सेंसेक्स में उछाल, 426 अंक की बढ़त के साथ 84,818 पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: December 11, 2025 • 5:03 PM

शेयर बाजार में तेज़ी का माहौल

आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 11 दिसंबर को बढ़त रही। (sensex) सेंसेक्स 426 अंक की तेजी के साथ 84,818 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 140 अंक की बढ़त रही, ये 25,898 पर बंद हुआ है।

वहीं सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में 39 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स (Auto Shares) में खरीदारी देखने को मिली

मार्केट में मिला-जुला कारोबार

अन्य पढ़ें: अरुणाचल में भीषण हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, 17 की मौत

कल से ओपन होगा ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO कल यानी 12 दिसंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक इसमें 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 10,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9% हिस्सा बेच रही है।

सेंसेक्स में कितने शेयर हैं?

सेंसेक्स में 30 शेयर शामिल हैं, जिन्हें तरलता, बाज़ार पूंजीकरण और उद्योग प्रतिनिधित्व के आधार पर चुना गया है। ये शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सबसे बड़े और सबसे ज़्यादा सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से हैं।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #Nifty #Sensex #ShareMarket #StockMarketToday