Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

By Surekha Bhosle | Updated: February 3, 2026 • 10:54 AM

ट्रम्प के टैरिफ घटाने के फैसले का दिखा असर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ में कटौती के फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। इसी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा, जहां निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इस ऐलान के बाद आज 3 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। (sensex) सेंसेक्स 2300 (2.40%) अंकों की तेजी के साथ 84,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.75%) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर है।

रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4% की तेजी है। (Nifty) निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है

अन्य पढ़े: Sensex : सेंसेक्स 943 अंकों की छलांग के साथ नई ऊंचाई पर

1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है।

ट्रम्प बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50% से घटकर 18% हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #GlobalMarkets #IndianStockMarket #TariffCutImpact #HindiNews #LatestNews