भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 50 ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 26,358 का स्तर छू लिया। यह निवेशकों के बढ़ते भरोसे और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी का संकेत देता है।
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव- 50 अंकों की गिरावट के साथ 85,750 पर कारोबार
हालांकि निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर रहा, लेकिन सेंसेक्स (Sensex) में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 85,750 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
शेयर बाजार में आज यानी 5 जनवरी को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 85,750 और निफ्टी 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,358 के स्तर को छुआ। आज (IT) और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.81% ऊपर 4,430 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 2.82% ऊपर 51,759 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.07% ऊपर 26,357 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.02% बढ़कर 4,009 पर कारोबार कर रहा है।
- 2 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.66% बढ़कर 48,382 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.02% की गिरावट और S&P 500 में 0.19% की तेजी रही थी।
अन्य पढ़े: Gig Workers: गिग वर्कर्स की जीत
1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे
- 2 जनवरी को FII ने 544 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 534 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
- नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।
बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी
शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही थी। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ था। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ था। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।
निफ्टी कब शुरू हुआ था?
निफ्टी 22 अप्रैल, 1996 को शुरू किया गया था . इस बेस वर्ष का उपयोग इंडेक्स के विकास को ट्रैक करने के लिए रेफरेंस पॉइंट के रूप में किया जाता है.
अन्य पढ़े: