Sensex : निफ्टी पहली बार 26,358 के स्तर पर पहुंचा

By Surekha Bhosle | Updated: January 5, 2026 • 10:41 AM

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 50 ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 26,358 का स्तर छू लिया। यह निवेशकों के बढ़ते भरोसे और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी का संकेत देता है।

सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव- 50 अंकों की गिरावट के साथ 85,750 पर कारोबार

हालांकि निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर रहा, लेकिन सेंसेक्स (Sensex) में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 85,750 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

शेयर बाजार में आज यानी 5 जनवरी को फ्लैट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 85,750 और निफ्टी 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,358 के स्तर को छुआ। आज (IT) और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है

अन्य पढ़े: Gig Workers: गिग वर्कर्स की जीत

1 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही थी। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ था। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ था। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।

निफ्टी कब शुरू हुआ था?

निफ्टी 22 अप्रैल, 1996 को शुरू किया गया था . इस बेस वर्ष का उपयोग इंडेक्स के विकास को ट्रैक करने के लिए रेफरेंस पॉइंट के रूप में किया जाता है.

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketIndia #NiftyAtRecordHigh #MarketRally