Sensex : सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 के स्तर पर बंद

By Surekha Bhosle | Updated: December 30, 2025 • 4:41 PM

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। (sensex) सेंसेक्स 20 अंकों की गिरावट के साथ 84,675 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में बाजार सपाट रुख के साथ खुला, लेकिन दिन के अंत तक हल्की कमजोरी देखने को मिली।

निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता रहा

निफ्टी भी सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा, हालांकि बड़े नुकसान से बाजार बचा रहा।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 पर बंद हुआ है। (Nifty) निफ्टी में 3 अंक की मामूली गिरावट रही, ये 25,938 पर बंद हुआ है

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में 28 शेयर्स नीचे बंद हुए हैं। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। वहीं मीडिया, रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है।

मार्केट में मिलाजुला कारोबार

अन्य पढ़े: Vijay Sethupathi Box Office : 50% सफलता के साथ साल का अंत

घरेलू निवेशकों ने ₹2,644 करोड़ के शेयर्स खरीदे

कल 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 पर बंद हुआ है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट रही, ये 25,942 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर गिरावट में रहे। ऑटो, IT, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही, अकेले मीडिया सेक्टर में तेजी देखने को मिली है।

2030 तक सेंसेक्स कितना होगा?

2030 तक सेंसेक्स ₹1,34,972 तक पहुंच सकता है, 2035 तक दोगुना होकर ₹2,17,374 तक पहुंच सकता है, तथा 2045 तक ₹5,63,813 तक पहुंच सकता है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarket #Sensex #MarketUpdate