తెలుగు | Epaper

Sensex News : सेंसेक्स 376 अंक लुढ़ककर 85,063 पर बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex News : सेंसेक्स 376 अंक लुढ़ककर 85,063 पर बंद

आज शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 376 अंकों की गिरावट के साथ 85,063 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन आखिरी सत्र में बिकवाली हावी रही।

निफ्टी में भी गिरावट, 71 अंक नीचे

एनएसई निफ्टी (Nifty) भी बाजार की कमजोरी से अछूता नहीं रहा। यह 71 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख इंडेक्स में दबाव के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर दिखाई दी।

शेयर बाजार में आज यानी 6 जनवरी को गिरावट रही। (Sensex) सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 71 अंक की गिरावट रही, ये 26,178 पर बंद हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। ट्रेंट, रिलायंस और कोटक बैंक के शेयर्स में 8% तक की गिरावट देखने को मिली। मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे हैं।

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 1.52% ऊपर 4,525 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.32% ऊपर 52,518 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.23% ऊपर 26,670 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.50% बढ़कर 4,083 पर बंद हुआ।
  • 5 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.23% बढ़कर 48,977 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.67% की गिरावट और S&P 500 में 0.64% की तेजी रही थी।

ये भी पढ़ें: Owaisi : मेरे 6 बच्चे हैं, और तुम 8 जन्म दो, फर्क क्या पड़ता है?

5 जनवरी को FII ने ₹3,268 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 5 जनवरी को FII ने 115 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं DII ने 1,479 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे थे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,349.62 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,619.91 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 5 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 85,439 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 26,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स करने से क्या होता है?

सेंसेक्स, एक विशिष्ट सूचकांक होने के कारण, अक्सर बाजार में तेजी के समय बेहतर प्रदर्शन करता है, जो प्रमुख कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन से प्रेरित होता है

ये भी पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870