Latest News : सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, 84,900 के स्तर पर फिसला

By Surekha Bhosle | Updated: December 16, 2025 • 10:50 AM

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 84,900 के आसपास कारोबार करता नजर आया।

निफ्टी भी दबाव में, 100 अंकों की गिरावट

निफ्टी 50 इंडेक्स भी बाजार की गिरावट से अछूता नहीं रहा और करीब 100 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा। शुरुआती सत्र से ही बाजार में दबाव बना रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट (IPO KSH) इंटरनेशनल बिडिंग के लिए ओपन हुआ है।

मार्केट में गिरावट

अन्य पढ़ें:  Indigo: इंडिगो संकट: भारतीय अर्थव्यवस्था की मोनोपॉली समस्या उजागर

KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन

KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

सेंसेक्स गिरने का कारण क्या है?

जब वैश्विक समस्याओं, फाइनेंशियल अस्थिरता या निवेशक के डर के कारण शेयर की कीमतें अचानक गिरती हैं, तो स्टॉक मार्केट क्रैश होता है. इसे आर्थिक संकट, प्रमुख घटनाओं या मार्केट बबल फटने से ट्रिगर किया जा सकता है. BSE सेंसेक्स और nse निफ्टी जैसे इंडेक्स में गिरावट आने से डर-आधारित बिक्री की स्थिति और भी खराब हो जाती है.

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #IndianStockMarket #MarketCrash #SensexFall #StockMarketNews