सेंसेक्स 350 अंक फिसलकर 81,650 पर पहुंचा
Stock Market : बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक टूटकर 81,650 के स्तर पर पहुंच गया।
निफ्टी में भी कमजोरी
110 अंकों की गिरावट, 24,550 के करीब कारोबार- एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में भी बिकवाली का दबाव दिखा। निफ्टी 110 अंक की गिरावट के साथ 24,550 के आसपास कारोबार करता नजर आया।
आईटी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित
- आईटी इंडेक्स: प्रमुख टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट
- मेटल इंडेक्स: अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी का असर
- प्राइवेट बैंकिंग: बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का दबाव
Stock Market : आज यानी शुक्रवार, 22 अगस्त को सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 81,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 110 अंक की गिरावट है, ये 24,970 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट है, 6 ऊपर हैं। BEL, M&M और टाटा मोटर्स में मामूली तेजी है। ICICI बैंक, HCL टेक और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE के IT, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। रियल्टी, मीडिया और फार्मा में मामूली तेजी है।
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.012% ऊपर 42,615 पर और कोरिया का कोस्पी 0.78% ऊपर 3,166 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% चढ़कर 25,201 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67% ऊपर 3,796 पर कारोबार कर रहा है।
- 21 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.34% नीचे 44,786 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.34% नीचे 21,100 पर और S&P 500 0.40% नीचे 6,370 पर बंद हुए।
शेयर मार्केट में इतनी गिरावट क्यों हो रही है?
स्टॉक मार्केट में गिरावट अक्सर आर्थिक और भू-राजनीतिक समस्याओं के मिश्रण से होती है. बढ़ती महंगाई, उच्च ब्याज दरें, कमजोर कॉर्पोरेट आय या राजनीतिक अस्थिरता जैसे कारक निवेशकों के मूड को प्रभावित कर सकते हैं.
शेयर बाजार बहुत ज्यादा क्यों गिर रहा है?
शेयर बाजार में गिरावट आमतौर पर तब होती है जब अर्थव्यवस्था अत्यधिक गर्म हो जाती है, मुद्रास्फीति बढ़ जाती है, बाजार में अटकलें बढ़ जाती हैं, और अर्थव्यवस्था के मार्ग के बारे में काफी अनिश्चितता होती है।
अन्य पढ़ें: