सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
84,900 के स्तर पर फिसलकर कारोबार
बीएसई सेंसेक्स (sensex) में करीब 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते यह 84,900 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। दिन की शुरुआत से ही बाजार पर दबाव बना रहा और अधिकांश समय सेंसेक्स नकारात्मक दायरे में रहा।
शेयर बाजार में आज यानी 15 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं (Nifty) निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 25,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.62% नीचे 50,012 पर और कोरिया का कोस्पी 1.61% गिरकर 4,100 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.92% गिरकर 25,737 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% नीचे 3,884 पर कारोबार कर रहा है।
अन्य पढ़ें: स्वदेशी तेजस बना वायुसेना की रीढ़, 220 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर
- 12 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.51% गिरकर 48,458 पर और S&P 500 1.07% गिरकर 6,827 बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.69% गिरा।
KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा
KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।
शेयर मार्केट का बेसिक नॉलेज क्या है?
शेयर मार्केट, जिसे स्टॉक मार्केट भी कहा जाता है, एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां व्यक्ति और संस्थान सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर खरीदते और बेचते हैं. शेयर खरीदकर, आपके पास कंपनी का एक हिस्सा होता है और आप कीमत में वृद्धि या डिविडेंड के माध्यम से इसकी वृद्धि से लाभ उठा सकते हैं.
अन्य पढ़ें: