Latest News : सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी

By Surekha Bhosle | Updated: November 27, 2025 • 11:05 AM

मार्केट में तेजी के प्रमुख कारण

शेयर मार्केट आज यानी 27 नवंबर को 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। (Nifty) निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,306 और सेंसेक्स (sensex) ने 86,026 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है

बाजार में तेजी की वजह

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।

अन्य पढ़ें: भारत चुनौती देगा चीन की मैग्नेट बादशाहत

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे

26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की।

इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।

सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?

सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketHigh #SensexNiftyRecord #MarketUpdate