Senesx : अमेरिका–ईरान तनाव से बाजारों में भूचाल

By Surekha Bhosle | Updated: March 2, 2026 • 10:39 AM

सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, 80,000 के स्तर पर बंद

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (BSE Sensex) करीब 1,000 अंक गिरकर 80,000 के स्तर के आसपास आ गया। निवेशकों में भू-राजनीतिक जोखिम को लेकर घबराहट साफ दिखाई दी।

1. रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली

रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

2. ऑटो शेयरों पर दबाव

ऑटोमोबाइल सेक्टर भी दबाव में रहा।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (Iran War) के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा

कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं।

इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है।

सोना 5 हजार रुपए बढ़ा, 1.67 लाख पर पहुंचा

वायदा बाजार (MCX) पर सोना 5 हजार रुपए (3%) की तेजी के साथ 1.67 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 8 हजार रुपए (3%) बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 1.90 लाख रुपए और चांदी 3.5 लाख रुपए तक जा सकती है।

अन्य पढ़े: PAK- अफगानिस्तान में छूटे अमेरिकी हथियारों से पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #StockMarketCrash #SensexFalls #GlobalTensions