New Delhi : दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट शुरू

By Surekha Bhosle | Updated: February 16, 2026 • 11:10 AM

भारत की राजधानी दिल्ली में दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इवेंट की शुरुआत हो गई है। इस मेगा टेक इवेंट में 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और भविष्य की तकनीकों व गैजेट्स को प्रदर्शित कर रही हैं।

300+ कंपनियों की भागीदारी

ग्लोबल टेक कंपनियों का जमावड़ा- इस इवेंट में देश-विदेश की 300 से अधिक टेक कंपनियां अपने लेटेस्ट AI-आधारित प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस पेश कर रही हैं।

भारत में आज यानी 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी (AI) इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे।

ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली (New Delhi) के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे।

यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है।

PM मोदी बोले- दुनियाभर से आए लोगों का स्वागत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आज से दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ‘AI इम्पैक्ट समिट’ शुरू हो रही है। मैं इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं।

अन्य पढ़े: Municipal elections results : करीमनगर-निजामाबाद मेयर सीट, किसे मिलेगा?

इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ यानी ‘सबका भला और सबकी खुशी’ है। यह इंसानियत की तरक्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने के हमारे साझा संकल्प को दिखाती है।

आम लोगों के लिए समिट में ये 5 चीजें होंगी खास

अन्य पढ़े:

#AIEvent #ArtificialIntelligence #DelhiTech #BreakingNews #HindiNews #LatestNews