केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है। 12वीं सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी किया गया है। आप results.cbse.nic.in 2025 समेत अन्य कई जगहों पर सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2025 link और सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 क्लास 12 चेक कर सकते हैं।
कितने पास, कितने फेल
सीबीएसई 12th 2025 में कुल 17,04,367 स्टूडेंट्स रजिस्टर हुए थे। इनमें से 16,92,794 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। अब जब सीबीएसई परिणाम 2025 12वीं की घोषणा हो गई है, 14,96,307 छात्र छात्राएं पास घोषित हुए हैं।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं मार्कशीट डाउनलोड
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के साथ CBSE 12th Marksheet 2025 भी जारी की जाएगी। आप इसे results.digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE Class 12 Result 2025: कैसे चेक करें?
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- यहां रिजल्ट सेक्शन में आगे बढ़ें।
- अब CBSE 12th Result 2025 Download Link में से अपनी क्लास के मुताबिक उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने कुछ बॉक्सेस आ जाएंगे। इनमें अपना नाम और रोल नंबर की डिटेल्स भर दें।
- सब्मिट करते ही आपके सामने सीबीएसई रिजल्ट आ जाएगा। अपने मार्क्स देखें और पीडीएफ सुरक्षित रख लें।