ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Bollywood : देशभर के सिनेमाघरों में आज रिलीज होगी आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’

Author Icon By digital
Updated: June 20, 2025 • 11:55 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म रिलीज के पहले कल यानी गुरुवार को इसकी सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। ऐसे में भला सलमान खान (Salman Khan) , आमिर के इस खास दिन पर कैसे न पहुंचते। इस कार्यक्रम में दोनों खानों ने बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात की। सलमान और आमिर के गले मिलने और साथ हंसी-मजाक करने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक वीडियो ऐसा है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

आमिर की सितारे जमीन पर के स्क्रीनिंग पर पहुंचे सलमान

19 जून को आमिर खान की सितारे जमीन पर के स्क्रीनिंग पर सलमान खान पहुंचे। ऐसे में सलमान का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान पैपराजी से काफी नाराज नजर आ रहे हैं, क्योंकि पैप्स लगातार चिल्ला रहे थे। वहीं, सलमान, आमिर और उनकी फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो लेाग एक्टर को बीच में ही उन्हें टोक रहे थे।

मैं इंटरव्यू दे रहा हूं,तुम लोग ले नहीं रहे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान खान वहां की अव्यवस्था से काफी निराश होते हैं। वीडियो में सलमान पैपराजी से कहते हैं, ‘एक तो मैं इंटरव्यू दे रहा हूं तुम लोगों को, तुम लोग ले नहीं रहे।’ इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान, आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर के बारे काफी कुछ बात करना चाहते थे, लेकिन पैप्स के चिल्लाने की वजह से वो अपनी बात कह नहीं पा रहे थे। हालांकि, फोटोग्राफरों के शांत होने के बाद सलमान ने अपनी बात कही।

सलमान के अलावा पहुंचे शाहरुख खान

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में गुरुवार को सलमान खान के अलावा शाहरुख खान भी पहुंचे। तीनों खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा रेखा, जीतेंद्र, आशा भोसले, फराह खान, विकी कौशल, जैकी श्रॉफ, हिमेश रेशमिया, इमरान खान, जुनैद खान, तमन्ना, आमिर खान की बेटी ईरा और दामाद नुपुर सहित अन्य सेलेब्स मौजूद थे। बता दें कि आमिर की फिल्म आज यानी 20 जून को रिलीज हो रही है। इसमें जेनेलिया देशमुख भी है। यह फिल्म आमिर की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Aamir Khan breakingnews latestnews Salman Khan shahrukh khan trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.