Arbaaz Khan: सट्टेबाजी से अरबाज खान का करियर बर्बाद

By Dhanarekha | Updated: August 5, 2025 • 7:30 PM

बसा बसाया घर टूटा, सलमान खान जैसा स्टारडम नहीं, फिर भी करोड़ों की नेटवर्थ

अभिनय करियर के साथ-साथ अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। चाहे वो मलाइका से प्यार, शादी और तलाक ही क्यों ना रहा हो? सट्टेबाजी में नाम आने का असर अरबाज की निजी लाइफ पर ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा। सोशल मीडिया पर एक्टर का काफी विरोध हुआ।

सलमान खान की तरह स्टारडम नहीं हासिल हुआ

अरबाज खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में ऋषि कपूर-जूही चावला स्टारर फिल्म ‘दरार’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी मिला था। इस फिल्म के बाद अरबाज ने एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन अपने बड़े भाई सलमान खान की तरह स्टारडम नहीं हासिल कर पाए। फिल्मों से ज्यादा अरबाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। चाहे वो मलाइका से प्यार, शादी और तलाक क्यों न हो।

मलाइका से पहली मुलाकात और शादी

अरबाज और मलाइका की पहली मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों की शूटिंग के दौरान सेट पर दोस्ती हो गई थी। तब तक मलाइका भी एक मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना रही थीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 5 साल डेटिंग के बाद अरबाज ने 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। अरबाज से मलाइका 6 साल छोटी हैं।

शादी के 19 साल बाद तलाक

शादी के 19 साल के बाद 2017 में अरबाज खान और मलाइका ने अपने रिश्ते खत्म कर लिए। तलाक की वजह दोनों के बीच आपसी मतभेद और बढ़ती दूरियां बताई जाती हैं। मलाइका ने करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट विमेन वांट’ में पहली बार अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन कोर्ट में तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी थी, उससे ठीक पहले की रात उनकी क्या हालत थी? मलाइका ने कहा था- तलाक से ठीक पहले की रात पूरा परिवार मेरे साथ बैठा और एक बार फिर पूछा, ‘क्या तुम श्योर हो? क्या तुम 100 फीसदी अपने फैसले पर अडिग हो? मैं ऐसा लंबे समय से सुनती आ रही थी और मुझे लगता था कि ये वो लोग हैं, जो मेरी चिंता और परवाह करते हैं। इसलिए वे जाहिर तौर पर यह कहेंगे।

अरबाज़ खान ने अपने करियर की शुरुआत किस फिल्म से की थी?
अरबाज़ खान ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म ‘दरार’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी।

खान ने किस मामले में सट्टेबाजी की बात कबूली थी?
उन्होंने पुलिस की पूछताछ में यह स्वीकार किया था कि उन्होंने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाया था। उन्होंने बताया कि वह इसमें 2.8 करोड़ रुपये हार गए थे।

उन्होंने बतौर निर्माता कौन सी लोकप्रिय फिल्म बनाई है?
अरबाज़ खान ने ‘दबंग’ फिल्म का निर्माण किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता हासिल की।

अन्य पढें: Bollywood : ‘भगवंत केसरी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का खिताब

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper Arbaaz Khan news Film news latestnews trendingnews