मुंबई। अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के पैपराजी और मीडिया (Media) पर हालिया बयान को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें घमंडी और एलीट रवैया दिखाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर यह विवाद तेजी से चर्चा में है। अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर जया बच्चन (Jaya Bachhan) की टिप्पणी को ‘घमंडी एलीटिज्म’ करार दिया और कहा कि पूरे प्रोफेशन को क्लास आधारित सोच से नीचा दिखाना एक वरिष्ठ कलाकार और सांसद को शोभा नहीं देता
पैपराजी की मेहनत को किया सम्मानित
पंडित ने पैपराजी को मेहनती और प्रोफेशनल बताते हुए कहा कि स्टार्स अक्सर खुद ही मीडिया कवरेज के लिए उन्हें बुलाते हैं और उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।
सोशल मीडिया पर बंटा रुख
इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए। कुछ पंडित के समर्थन में हैं, जबकि कई लोग जया बच्चन का बचाव कर रहे हैं।
जया बच्चन का मीडिया पर ऐतराज
जया बच्चन लंबे समय से पैपराजी की आक्रामक फोटोग्राफी और निजी जिंदगी में दखल देने की आलोचना करती रही हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने कैमरों की तेज फ्लैश और अत्यधिक नजदीक आने पर असंतोष व्यक्त किया।
सोशल मीडिया में बहस तेज
जया बच्चन ने मीडिया से अपने संबंधों की बात कही लेकिन पैपराजी की गतिविधियों पर सवाल उठाया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।
Read More :