ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Bigg Boss 19: क्या इस साल नहीं आएंगे ‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 12, 2025 • 6:58 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Bigg Boss 19- KKK15: बिग बॉस 18 और खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है.बिग बॉस दरअसल सोशल मीडिया पर चल रही खबरें के मुताबिक हो सकता है कि इस साल ये दोनों शोज ना आएं।

Bigg Boss 19- KKK15: बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो हैं. इन दोनों शोज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हर साल लोग इन शोज के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते हैं. कुछ महीने पहले ही बिग बॉस का सीजन 18 और खतरों के खिलाड़ी 14 खत्म हुए थे. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस को होस्ट करते हैं जबकि रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी के होस्ट के रूप में देखा जाता है.  इन दोनों रियलिटी शो की टीआरपी भी कमाल की रही है।

वहीं अब हर किसी को खतरों के खिलाड़ी 15 और बिग बॉस 19 का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, इन शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, इन शो के नए सीजन शायद न आएं या उनमें देरी हो सकती है. चलिए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या है?

इस साल बिग बॉस 19 या खतरों के खिलाड़ी 15 नहीं आएंगे?

खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने इस बार पीछे हटने का फैसला किया है. इसलिए, खतरों के खिलाड़ी 15 शायद न हो और बिग बॉस को भी यही परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बनिजय एशिया उर्फ ​​एंडेमोल इंडिया भारत में इन रियलिटी शो का प्रोडक्शन हाउस है. ऐसें प्रोडक्श हाउस का शो से हाथ खींच लेना चैनल के लिए भी समस्या होगी।

ये खबरें सच हैं तो इन दोनों शो का चैनल बदल सकता है. बता दें कि बिग बॉस का पहला सीज़न सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था और अब यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. अगर प्रोडक्शन हाउस चला जाता है तो शो फिर से सोनी टीवी पर चला जाएगा. इंडिया फोरम्स के अनुसार, चैनल के सीनियर मैनेजमेंट को भी प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक ईमेल मिला है।

फैंस के लिए है बड़ा झटका

हालाँकि, अभी तक इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं हुई है और इस इस्तीफे के पीछे का कारण भी क्लियर नहीं है. लेकिन, कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 को प्रोड्यूस नहीं कर रहा है. अगर ये खबरें सच हैं तो यह निश्चित रूप से इन दोनों शो के फैंस और उन स्टार्स के लिए भी बुरी खबर है जो इन शोज का हिस्सा हो सकते थे।

Read More: यूलिया वंतूर ने सिकंदर मूवी पर दिया दिल से रिव्यू, सलमान संग रिश्ते पर भी खुलकर बोलींhttps://hindi.vaartha.com/

#Bigg Boss Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.