20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है आमिर की फिल्म
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान को फिल्म के बॉक्स ऑफिस की चिंता सता रही है। आमिर खान ने कहा कि उनकी फिल्में गलत टाइम पर रिलीज होती हैं। उन्होंने कहा कि सितारे जमीन पर एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन आज कल लोग एक्शन देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ये फिल्म देखने लोग आएंगे या नहीं।
फिल्म की रिलीज को लेकर चिंतित आमिर खान
Galatta Plus के साथ खास बातचीत में आमिर खान ने कहा, ‘आज जब मैं फिल्म को देखता हूं, मुझे लगता है कि मैं उससे खुश हूं। मुझे लगता है कि हम जो बनाना चाहते थे, वो हमने बना लिया है। क्या ये बॉक्स ऑफिस पर काम करेगी? मुझे कोई आइडिया नहीं है। फैक्ट ये है कि मरे पूरे करियर के दौरान, जब भी मेरी फिल्म रिलीज हुई, मैं अचानक से जागरुक हो जाता हूं। मेरी फिल्म कॉमेडी है, लेकिन अभी केवल एक्शन काम कर रहा है। जब गजनी आई थी, मेरी फिल्म एक्शन थी, लेकिन तब एक्शन काम नहीं कर रहा था। कोई एक्शन नहीं देखना चाहता था।’
सितारे जमीन पर के बारे में क्या बोले आमिर खान
आमिर खान ने आगे कहा कि उनकी फिल्में गलत टाइम पर रिलीज होती हैं। उन्होंने कहा, जब मेरी कॉमेडी फिल्म रिलीज होती है, तब एक्शन फिल्में चल रही होती हैं। तो मैं लगातार चिंतित रहता हूं कि अभी मुझे पता नहीं है, हर कोई एक्शन देखना चाहता है। लास्ट 12 फिल्में एक्शन फिल्में थीं और ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं। इसलिए मेरा मानना है कि यह एक बहुत ही दिल को छू लेने वाली और खूबसूरत कहानी है जो लोगों से बहुत गहराई से जुड़ेगी, यही मेरी उम्मीद है। लेकिन अभी, हर कोई एक्शन फ़िल्में देखना चाहता है।”
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!