Bollywood : इंस्टाग्राम अकाउंट से सुनीता ने हटाया सरनेम

By digital | Updated: June 17, 2025 • 3:09 PM

मुझे नाम और फेम चाहिए : सुनीता

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को गलत बताया है। अब इस बीच सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा दिया जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिल गई, लेकिन अब सुनीता ने इस पर अपनी सफाई दी है। सुनीता ने बताया कि ऐसा करने के पीछे की उनकी एक खास वजह है और वो क्या है, हम आपको बताते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता ने कहा, ‘मैंने आहूजा सरनेम हटाया और अपने नाम में एक्सट्रा एस ऐड किया है। लेकिन ये बदलाव मैंने न्यूरोलॉजी की वजह से किया है। मुझे नाम और फेम चाहिए और किसको ऐसा नहीं चाहिए।’

तलाक की खबरों पर क्या बोलीं सुनीता

आहूजा से फिर पूछा गया कि क्या इससे उन्हें फायदा हुआ? तो उन्होंने कहा, ‘हां बिल्कुल देखो न मैं कितनी वायरल हो रही हूं पिछले कुछ महीनों से। मैं पूरे इंटरनेट में छाई हुई हूं।’ वहीं सरनेम हटाने पर फिर आगे आहूजा ने कहा, ‘मैं आहूजा हूं और ये कभी बदल नहीं सकता है। ये सरनेम तभी हटेगा जब मैं इस दुनिया से चली जाऊंगी।’ वहीं तलाक की खबरों पर आहूजा ने कहा, ‘हम एक हैप्पी फैमिली हैं। जब तक कि हमारी तरफ से कुछ कहा नहीं जाता फालतू की बातों पर विश्वास ना करें।’

गोविंदा के करियर पर क्या कहा था सुनीता ने

कुछ दिनों पहले आहूजा ने गोविंदा के करियर का ग्राफ गिरने पर कहा था, ‘क्यों गोविंदा 17 सालों से नहीं दिख रहा? दिक्कत है उनका खराब सर्कल। वह गलत सर्कल में हैं। मेरी उनसे आज के समय में लड़ाई ही इसलिए है क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल सकती हूं और ना ही मैं मक्कख लगाने वाली बात कर सकती हूं।’

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews