सेंसर बोर्ड में अटक गई आमिर की फिल्म
अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट नजदीक आ गई है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं। दर्शक भी उत्साहित होकर रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटक गई है। कहा जा रहा है कि आमिर की फिल्म पर सेंसर की कैंची चली है। सीबीएफसी ने फिल्म के दो सीन में कट का सुझाव दिया है, जिन्हें मानने को आमिर तैयार नहीं हैं।
फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही आमिर की फिल्म
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। इसकी रिलीज डेट 20 जून है। मगर, रिलीज से पहले फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया है, बल्कि सर्टिफिकेट देने से पहले दो कट लगाने का सुझाव दिया है। वहीं, खान ने कोई भी सीन एडिट करने से मना कर दिया है। सेंसर बोर्ड और आमिर खान के बीच तनातनी में फिल्म की रिलीज डेट लेट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के लिए भेजा गया था।
वहां से फिल्म में दो सीन में कट लगाने का सुझाव दिया गया। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘सीबीएफसी ने दो कट का सुझाव दिया है। वहीं, आमिर खान को लगता है कि फिल्म को इन कट्स के बिना ही पास कर दिया जाना चाहिए’।
फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाने का निर्देश
आमिर खान का मानना है कि उन्होंने और निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने बहुत सोच-समझकर फिल्म बनाई है। कुछ सीन और संवाद, जब संदर्भ के साथ दर्शकों को दिखाए जाते हैं, तो वे उचित लगते हैं। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कौन से दो सीन हटाने का सुझाव दिया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाने के सेंसर के सुझाव को आमिर नहीं मान रहे, इसके कारण ‘सितारे जमीन पर’ को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। आमिर अब सोमवार को एक बार फिर सीबीएफसी जांच समिति से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। वे अपना नजरिया सामने रखेंगे।
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!