Entertainment : सोनाली ने इस शर्त पर किया था माइकल जैक्सन का स्वागत

By digital | Updated: June 8, 2025 • 12:32 PM

अपनी खूबसूरती के साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं सोनाली

90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपनी खूबसूरती के साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोनाली ने अपने करियर में कई शानदार और हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और आमिर खान तक के साथ काम किया है। क्या आप जानते हैं सोनाली एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें ‘वर्ल्ड टूर’ के दौरान भारत आने पर साल 1996 में माइकल जैक्सन का स्वागत करने का मौका मिला था। इस बात का खुलासा खुद सोनाली ने किया।

माइकल जैक्सन हिस्ट्री वर्ल्ड टूर के लिए आए थे भारत

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में ANI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में सोनाली ने 29 साल पुराने पन्ने को खोलकर रख दिया। सोनाली ने इंटरव्यू में बताया, ‘साल 1996 में माइकल जैक्सन हिस्ट्री वर्ल्ड टूर के लिए भारत आए थे। मेरे पास एक कॉल आई और उन्होंने मुझसे कहा कि आपको आना है और यह कहना है और किसी ने मुझसे संपर्क किया। मुझे लगता है कि वो राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे थी। राज की पत्नी शर्मिल और मेरी मांसी काफी पुरानी दोस्त हैं।उन्होंने कहा, ‘तुम क्यों नहीं करती माइकल जैक्सन का स्वागत?” उस वक्त सोनाली अपने करियर के पीक पर थीं और एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं।

बोलीं सोनाली – इस शर्त पर मैंने किया स्वागत

अभिनेत्री ने कहा, ‘बाद में मैं एयरपोर्ट पर माइकल जैक्सन का स्वागत करने के लिए मान गई और हां कहा, लेकिन अपनी एक शर्त भी रखी। मैंने कहा कि ठीक है, लेकिन फिर मुझे शो के लिए बेहतरीन टिकटें चाहिए और मेरे दोस्तों के साथ सब कुछ। ‘मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे अपनी बहन और उसके दोस्तों के साथ शो में जाने के लिए टिकट मिल रहे थे। मैं सबसे ज्यादा उत्साहित थी।’ बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर माइकल जैक्सन का स्वागत करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म अभिनेत्री बनकर इतिहास रच दिया। पारंपरिक नौ गज की साड़ी पहने Sonali Bendre ने राज ठाकरे के बगल में खड़ी होकर पारंपरिक आरती और तिलक समारोह किया, जो सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक है।

सोनाली बेंद्रे का वर्कफ्रंट

अभिनेत्री Sonali Bendre बॉलीवुड में अपने करियर में ‘दिलजले’, ‘सपूत’ और ‘रक्षक’,‘आग’, ‘सरफरोश’, ‘कीमत’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘इंद्र’, ‘कल हो ना हो’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। Sonali Bendre कैंसर जैसी भयानक बीमारी से भी लड़ चुकी हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews Michael Jackson Sonali Bendre trendingnews