‘फैमिली मैन 3’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता रोहित बासफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ जंगल में घूमने गए थे, जहां उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है।
परिवार का आरोप
रोहित के परिवार ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, रोहित के दोस्तों ने जानबूझकर उसे नुकसान पहुँचाया। इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज़ ‘फैमिली मैन’ सीजन 3 में अपने दमदार किरदार की वजह से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले एक्टर रोहित बसफोर का निधन हो गया है. वह रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे उसके बाद वह मृत पाये गये. वहीं परिवार ने एक्टर के मर्डर का शक जताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्तों के साथ जंगल घूमने गए थे रोहित बासफोर
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले अपने होमटाउन लौटे थे. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्टर रविवार दोपहर दोस्तों के एक ग्रुप के साथ बाहर गए थे. वह दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे अपने परिवार को कहा था कि वे छोटी सी ट्रिप पर जा रहे हैं. हालांकि, परिवार की चिंता तब बढ़ गई जब दिन बीतने के बाद होरित से फैमिसी का कॉन्टेक्ट टूट गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दोस्त ने परिवार को एक दुर्घटना की सूचना दी. हालांकि बसफोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रोहित के शरीर पर मिले चोटों के कई निशान
रोहित बासफोर की अचानक मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इसके बाद परिवार ने एसडीआरएफ से कॉन्टेक्ट किया जिन्होंने बाद में शव को बरामद किया और जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं. गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर घाव शामिल थे।