Birthday Special: 43वां जन्मदिन मना रहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा

By Kshama Singh | Updated: July 18, 2025 • 4:30 PM

एक्ट्रेस ने हर किरदार दिल से निभाया

सिनेमा में जब भी असली टैलेंट की बात होती है, तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम जरूर लिया जाता है। आज यानी की 18 जुलाई को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि वह मेहनत और जुनून की मिसाल हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हर किरदार दिल से निभाया। उन्होंने अपनी हर फिल्म से यह साबित किया कि वह खूबसूरत होने के साथ टैलेंटेड भी हैं तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे (Birthday) के मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

भारत के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। प्रियंका को बचपन से ही एक्टिंग से ज्यादा लगाव था। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और देश-विदेश में अपनी पहचान बनाईं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर आज वह टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।

फिल्मी सफर

अभिनय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग, सिंगिंग और प्रोड्यूसिंग के तौर पर भी काम किया है। उनका यह सफर तब शुरू हुआ था, जब वह 17 साल की थीं और उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी?’, ‘कमीने’, ‘अंदाज’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी!’, ‘कृष 3’, ‘ऐतराज’, ‘अग्निपथ’, ‘फैशन’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘डॉन 2’, और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अपनी शर्तों पर चुनीं फिल्में

बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने कई जोखिम उठाए, फिल्म ‘ऐतराज’ में प्रियंका चोपड़ा ने विलेन का रोल कर सबका दिल जीत लिया था। इस दौर में एक्ट्रेस निगेटिव रोल करने से डरती थीं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ इस मानसिकता के खिलाफ गईं, बल्कि दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहीं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘बर्फी’ में एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का एक भी डायलॉग नहीं था, लेकिन आज भी लोग इस किरदार को प्रियंका की बेस्ट परफॉर्मेंस मानते हैं।

जीते कई अवॉर्ड

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम कई फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और जो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स शामिल हैं। वहीं साल 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से नवाजा गया था।

हॉलीवुड जर्नी और शादी

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड जर्नी शुरू की और अधिक वक्त वहीं गुजारने लगीं। इस दौरान वह धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूर होती गईं। प्रियंका हॉलीवुड में काम करने के दौरान निक जोनस से मिलीं और उनका अफेयर शुरू हुई। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली। वहीं शादी के 4 साल बाद सेरोगेसी की मदद से साल 2022 में वह एक बेटी की मां बनीं। प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती है।

प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म कौन सी है?

प्रियंका चोपड़ा की पहली बॉलीवुड फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।

प्रियंका के पति क्या करते हैं?

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अमेरिकी सिंगर, अभिनेता और गीतकार हैं। वह जोनस ब्रदर्स बैंड के सदस्य भी हैं।

प्रियंका के एक्स हसबैंड कौन है?

प्रियंका चोपड़ा का कोई एक्स हसबैंड नहीं है। निक जोनस ही उनके पहले और एकमात्र पति हैं।

Read More : Birthday Special: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज मना रहीं 36वां जन्मदिन

#Hindi News Paper Actress Birthday Birthday Special breakingnews latestnews priyanka chopra