ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Interview : आमिर ने पहली पत्नी रीना दत्ता संग तलाक पर की बात

Author Icon By digital
Updated: June 30, 2025 • 12:56 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में आमिर

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर की ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आमिर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने महज 10 दिनों में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। ऐसे में अब आमिर खान (Aamir Khan) अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंटरव्यू में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता संग तलाक पर बात की।

रीना से तलाक के बाद शराब के आदी हो गए थे आमिर

आमिर खान और रीना दत्ता ने महज छोटी सी उम्र में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और 2001 में उनका तलाक हो गया है। ऐसे में आमिर ने बताया कि उस बुरे दौर में इन दो स्टार्स ने उन्हें संभाला। आमिर खान ने द लल्लनटॉप को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान आमिर ने बातचीत में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया जब वह अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग हुए थे।

उन्होंने बताया, ‘ जिस शाम रीना उनके घर से चली गई, उस शाम वो खालीपन और उलझन से भर गए थे। चूंकि अभिनेता के आसपास कोई नहीं था, इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस दर्द को कैसे सहें। इसके बाद आमिर ने अपने दर्द को कम करने के लिए शराब का सहारा लिया। लेकिन अपनी फीलिंग्स ने निपटने के लिए शराब पीने की शुरुआत आदत में बदल गई जो डेढ़ साल तक चली। आमिर ने याद करते हुए कहा कि कैसे वह शराब पीने के बाद बेहोश हो जाते थे।

मैं बेहोश हो जाता था…

आमिर ने इंटरव्यू में बताया, ‘जब घर में कोई नहीं था और मैं अकेलापन महसूस कर रहा था, मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या करू? तो उस दिन मैंने बोतल खोली और पूरी बोतल पी डाली और फिर अगले डेढ़ साल तक मैंने पी…, रोज रात को मैं दारू पी के…मैं सोता नहीं था मैं बेहोश हो जाता था।’

जूही से नहीं हुई थी सात सालों तक बात

लेकिन भावनात्मक उथल-पुथल के बीच आमिर को इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों का सपोर्ट मिला। ऐसी ही एक दोस्त जूही चावला थीं। अभिनेता ने बताया, ‘अचानक, जूही का फोन आया मुझे। उसने कहा कि मैं आकर तुमसे मिलना चाहती हूं। मैंने कहा, जूही से तो सात साल से बात नहीं हुई है। मैंने कहा आओ। वो मेरे घर पे आई और उसने बोला कि मैंने पेपर में पढ़ा कि आपका और रीना का ब्रेकअप हो गया, आप लोग अलग-अलग रह रहे हैं। मैंने कहा हां। उसने कहा ये बहुत गलत हुआ है, जो भी हुआ है मुझे सुनना नहीं है, लेकिन आप जाके पैच-अप करो।’

डिनर के लिए घर आते थे सलमान

आमिर ने इसी बातचीत में बताया कि उनके लिए इस दौर का एक और महत्वपूर्ण मोड़ यह था कि सलमान खान उनसे मिलने आए। आमिर अकेले रहने के लिए लोगों से मिलने से बचते थे, लेकिन सलमान डिनर के लिए उनके घर आते थे और वे घंटों बातें करते थे। आमिर ने कहा, ‘उस वक्त जब मैं अकेला बैठा रहता था, किसी से मिलता नहीं था, जैसी जूही आई थी मुझसे मिलने, वैसे सलमान भी आए थे। मेरे घर पर वो आए थे खाने पर और लंबी-लंबी बातें हुई हमारी। उस वक्त मैं डिप्रेशन से गुजर रहा था तो मैंने उनके साथ अपने दिल की बातें खुल कर की। उन्होंने मुझसे बहुत सारी बातें कहीं। तो एक तरह से हमारी बॉन्डिंग 2001-2002 के आस-पास शुरू हुई है दोस्त के तौर पर।’

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Aamir Khan actor Actress Bollywood breakingnews Entertainment latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.