Jana nayagan box office : थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा रही है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग ने पहले ही तहलका मचा दिया है। विजय के अंतिम अभिनय को बड़े पर्दे पर देखने की चाहत में फैंस टिकट खिड़कियों पर टूट पड़े हैं।
हाल ही में विजय ने एक बार फिर साफ किया कि वह इस फिल्म के बाद (Jana nayagan box office) अभिनय छोड़कर पूरी तरह राजनीति में उतरेंगे। पोंगल त्योहार से पहले रिलीज हो रही इस मेगा फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभास की ‘द राजा साब’ से टक्कर के बावजूद, ‘जना नायकन’ की ओपनिंग मजबूत मानी जा रही है।
Read also : Venezuela: वेनेजुएला तेल पर अमेरिका की चाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जना नायकन’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक दुनियाभर में करीब 34.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ज्यादातर टिकट पहले दिन के लिए बुक हुए हैं, जबकि पहले वीकेंड के लिए भी भारी बुकिंग देखने को मिल रही है। इस जबरदस्त ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :