Jana Nayagan box office : थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने के कारण ‘जना नायकन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भले ही फिल्म को अभी तक सीबीएफसी से अंतिम मंजूरी नहीं मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी चर्चा तेज़ होती जा रही है।
तमिलनाडु में एडवांस बुकिंग पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, लेकिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने पहले ही धमाकेदार रुझान दिखा दिया है। प्री-सेल्स के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक बन सकती है।
Read also : Minister: नलगोंडा को प्रमुख पर्यटन केंद्र में बदलेगी सरकार- जूपल्ली
हालांकि फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट, खासकर ट्रेलर, को लेकर (Jana Nayagan box office) मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है, लेकिन विजय की स्टार पावर ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। तमिलनाडु के अलावा केरल, कर्नाटक और यूके, मलेशिया, अमेरिका-कनाडा जैसे विदेशी बाजारों से भी बड़ी कमाई की उम्मीद है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, जना नायकन की वीकेंड एडवांस बुकिंग 60 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। इनमें से अधिकतर टिकट ओपनिंग डे के लिए बिके हैं। अगर यही रुझान जारी रहा, तो फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। इससे यह ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के बाद विजय की तीसरी 100 करोड़ ओपनर बन सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :