ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Kajol : हिंदी में बोलने की डिमांड पर भड़कीं काजोल

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: August 7, 2025 • 11:52 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Kajol : अब एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मराठी (Marathi) में बात कर रही हैं। जब उनसे हिंदी में बात करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया

दरअसल, काजोल मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। पत्रकारों को मराठी में जवाब दिया और हिंदी में बोलने के लिए कहने पर भड़क गईं। काजोल ने कहा कि अब मैं हिंदी में बोलूंगी, जिसे समझना है वो समझेगा।

हिंदी न बोलने को लेकर लोगों ने आलोचना की

वहीं, हिंदी बोलने से इनकार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में काजोल Kajol ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म सरजमीन में नजर आईं हैं। इसमें उनके साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘मां’ भी रिलीज हो चुकी है।

हाल ही में पिछले कुछ महीने में महाराष्ट्र से मराठी बोलने को लेकर टकराव के कई मामले में सामने आए हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे इलाकों में गैर-मराठी बोलने वालों पर हमले हुए।

BBC के मुताबिक, अप्रैल को मुंबई में एक सिक्योरिटी गार्ड को MNS कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पीटा क्योंकि वह मराठी नहीं बोला। फिर ठाणे जिले में दो महिलाओं पर हमला हुआ क्योंकि उन्होंने मराठी में बात नहीं की। इसके बाद मई में कथित तौर पर मुंबई में एक कपल ने डिलीवरी बॉय को पैसे देने से इनकार किया क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की।

एक दुकान मालिक को इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की थी। मामले में 1 जुलाई को FIR दर्ज हुई थी।

12 जुलाई के आस पास पालघर में एक ऑटो ड्राइवर को सार्वजनिक रूप से मारा गया। फिर जुलाई में ही मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच मराठी बोलने को लेकर विवाद हुआ।

काजोल के पास कुल कितनी संपत्ति है?

लंदन के पार्क लेन में एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है. वह अजय देवगन के साथ इस संपत्ति की को-ऑनर हैं और इसकी कीमत 54 करोड़ रुपये है. कुल मिलाकर, अभिनेत्री के पास लगभग 180.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है , जो उनकी टोटल नेटवर्थ का 75% है

काजोल का असली पति कौन था?

समय के साथ अजय और काजोल का प्यार परवान चढ़ता गया और आखिरकार 1999 में दोनों ने शादी कर ली। शादी देवगन हाउस में परंपरागत महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी। इस वजह से काजोल ने की थी अजय से शादी एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया था कि वे ज़िंदगी और करियर में ठहराव चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया।

अन्य पढ़ें: Bollywood : काजोल, अजय ने की बेटी नीसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शिरकत

#BollywoodNews #BreakingNews #HindiNews #Kajol #LatestNews #MarathiLanguage #TrendingNow #ViralVideo

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.