मुंबई । बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह गुलाबी रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट (Indo Western Outift) में नजर आ रही हैं।
गुलाबी लुक में माधुरी ने लूटा फैंस का दिल
उन्होंने खूबसूरत लहंगा और टॉप पहना हुआ है, जिसे उन्होंने बेहद सलीके से कैरी किया है। आउटफिट के साथ बड़े-बड़े झुमके, जिनमें गुलाबी टच है, उनके लुक को और खास बना रहे हैं। सिंपल लेकिन क्लासी मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल (Soft Hair style) और उनकी मासूम मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है।
‘शाम गुलाबी’ कैप्शन पर बरसीं तारीफें
तस्वीरों के साथ उन्होंने छोटा लेकिन असरदार कैप्शन लिखा, “शाम गुलाबी।” पोस्ट सामने आते ही फैंस के लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार उनकी तारीफ करते नजर आए। कोई उन्हें “धक-धक क्वीन” बता रहा है तो कोई आज भी “तेजाब गर्ल” कहकर उनकी खूबसूरती और चार्म की सराहना कर रहा है।
90 के दशक जैसा ही आज भी कायम है जादू
कई फैंस का कहना है कि माधुरी आज भी नई अभिनेत्रियों को स्टाइल और ग्रेस के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। लंबे और सफल करियर में माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और हर दौर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनय, नृत्य और व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में शुमार किया।
वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में दिखा डार्क अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में वह एक बिल्कुल अलग और निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं।
जेल में बंद किरदार, रहस्यमयी कहानी
सीरीज की कहानी मिसेज देशपांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। कुछ हत्याओं को कॉपीकैट क्राइम मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोगी नजर आने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं, जो कहानी को और रोमांचक बना देते हैं।
Read Also : एएमयू कैंपस में घुसे नकाबपोश, कंप्यूटर शिक्षक को गोली मारकर फरार
सोशल मीडिया पर आज भी बरकरार है लोकप्रियता
मालूम हो कि माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता का जादू आज भी फैंस के दिलों पर बरकरार है। उम्र और वक्त के साथ उनकी खूबसूरती, ग्रेस और अंदाज में कोई कमी नहीं आई है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस को अपनी झलक दिखाती रहती हैं।
माधुरी का पहला पति कौन था?
शादी से पहले माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने एक बड़ा राज उनके बारे में नहीं जानते थे. अमिताभ बच्चन की वजह से इस राज का खुलासा शादी वाले दिन हो गया और इस राज को जान नेने हैरान रह गए.
Read More :