Monalisa love marriage : पिछले साल प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में मोतियों की माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार मामला उनके निजी जीवन से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल पहुंच गई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
केरल में पुलिस से सुरक्षा की मांग
मोनालिसा हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के लिए केरल आई थीं। एर्नाकुलम में रहने के दौरान उनका अपने परिवार के साथ विवाद हो गया।
इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ ट्रेन से तिरुवनंतपुरम पहुंचीं और वहां पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की मांग की।
परिवार ने नहीं मानी शादी
मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से महाराष्ट्र के फरमान खान के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उनकी शादी किसी और से कराने की कोशिश कर रहे हैं।
अन्य पढ़े: सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल
मंदिर में शादी की चर्चा
पुलिस स्टेशन से निकलने के बाद दोनों (Monalisa love marriage) तिरुवनंतपुरम के आरुमनूर मंदिर पहुंचे। खबर है कि वहीं दोनों शादी करने वाले हैं।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर मोनालिसा का नाम तेजी से वायरल हो रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :