मंगलसूत्र उतारने का वीडियो वायरल
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक, Priyanka Chopra ने हाल ही में अपना मंगलसूत्र उतारा। इस वीडियो में वह खुलकर बता रही हैं कि अब शादी का प्रतीक उनके जीवन का हिस्सा नहीं।
निक जोनास ने किया स्टाइलिश फ्लॉन्ट
निक जोनास ने हाल ही में अपना स्टाइल दिखाते हुए मंगलसूत्र पहनकर वीडियो में फ्लॉन्ट किया। फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी (Priyanka Chopra) न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लंबे समय बाद प्रियंका किसी भारतीय फिल्म में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह लगातार चर्चा में हैं और दूसरी तरफ अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका, हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्ते और परिवार को लेकर भी खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। दोनों अक्सर कपल गोल सेट करते आए हैं और एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्रियंका की नई फिल्म ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आए और इस दौरान हर किसी की निगाहें उनके हाथ पर अटक गईं।
निक ने पहना मंगलसूत्र
निक जोनास ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके हाथ में (Mangalsutra) मंगलसूत्र भी देखा जा सकता है, जो उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना है। उनका ये वीडियो देखने के बाद कपल के इंडियन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई ने कमेंट करते हुए निक जोनास के इस गेस्चर की तारीफ की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘निक जोनास पूरे ग्रीन कारपेट हैं।’ एक और यूजर लिखता है- ‘रुलाएगा क्या पगले? ये बहुत ही क्यूट है।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘क्या उन्होंने अपने हाथ में मंगलसूत्र पहना है? बेहद क्यूट।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर्स ने निक जोनास के इस गेस्चर की तारीफ की है।
अन्य पढ़े: Mrunal Thakur marriage : मृणाल की शादी कब? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा!
निक ने की ‘द ब्लफ’ की तारीफ
शेयर किए गए वीडियो में निक जोनास प्रियंका चोपड़ा की हालिया फिल्म ‘द ब्लफ’ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि उन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई कि अब तक ये दो बार देख चुके हैं। वीडियो में निक, प्रियंका के लिए एक खास ड्रिंक बनाते भी दिखे। निक, प्रियंका को ये स्पेशल ड्रिंक देते हैं, जिसे पीते ही पीसी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट हसबैंड बताया। इसके बाद निक अपने फैंस से द ब्लफ देखने की अपील करते भी दिखाई दिए।
अन्य पढ़े: