पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक उभरती हुई सिंगर की लाश नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की तहकीकात ने इस केस को एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल दिया।
कनाडा से आया प्रेमी निकला कातिल
प्यार के नाम पर रची गई साजिश-पुलिस जांच में सामने आया कि सिंगर का प्रेमी कनाडा (Canada) से भारत आया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन रिश्ते में लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रेमी ने गुस्से और शक के चलते हत्या की साजिश रची।
लुधियाना की एक 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) उर्फ यशविंदर कौर की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 5-6 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई इंदर का शव आज नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई की शाम को इंदर कौर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार में घर का कुछ जरूरी सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
जबरन शादी के लिए की हत्या?
पुलिस में दी गई शिकायत में यह परिवार वालों ने यह आरोप लगाया कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह और साथियों ने इंदर को गनपॉइंट पर अगवा किया था। साथ में यह पता चला है कि आरोपी जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन इंदर को पता चलने के बाद कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसने शादी से इनकार कर दिया था।
अन्य पढ़े: Salman Khan: 60 साल की उम्र में सलमान खान का शर्टलेस लुक
5 साल पहले इंस्टा पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर उसी रास्ते फरार हो गया। अगर सूत्रों की मान कर चलें तो दोनों की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इंदर पहले सिंगिंग किया करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी।
आरोपी सुखविंदर सिंह फरार
ACP इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि पहले किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पहले कार और फिर नहर से शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अभी फरार है। पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या सहित अन्य धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
अन्य पढ़े: