ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Latest Hindi News : करोड़ों भारतीयों की आस्था से जुड़ी है रामायण : विंदू दारा सिंह

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 15, 2025 • 11:40 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली मेगा फिल्म रामायण (Ramayan) को लेकर बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर चर्चा में हैं। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह (Vidu Dara Singh) ने फिल्म पर अपनी राय रखी है।

रामायण पर विंदू दारा सिंह की राय

विंदू ने एक बातचीत में कहा, “रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जिसे कई बार फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया गया है। अगर नितेश तिवारी इसे सही तरह से पेश करेंगे तो यह फिल्म शानदार बनेगी। लेकिन अगर वे इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ करेंगे या अपना अलग वर्जन दिखाने की कोशिश करेंगे, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

रणबीर पर भरोसा जताया

रणबीर की भूमिका को लेकर विंदू ने कहा, “रणबीर (Ranveer) शानदार एक्टर हैं और मुझे यकीन है कि वे बेहतरीन काम करेंगे। लेकिन उन्हें और मेकर्स को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि रामायण की मूल भावना से छेड़छाड़ न हो। अगर वे स्क्रिप्ट को ज्यों का त्यों अपनाते हैं और एक-एक डायलॉग और दृश्य का सम्मान करते हैं, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”

आस्था से जुड़ा विषय

उन्होंने आगे कहा कि “रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था से जुड़ी है। अगर इसमें किसी भी तरह का बदलाव या विवादास्पद चीज दिखाई जाएगी, तो इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।”

फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

फिल्म से जुड़ी चर्चा अभी से दर्शकों के बीच गर्म है। रणबीर का भगवान राम बनना फैंस के लिए खास आकर्षण है। वहीं, मेकर्स भी इस प्रोजेक्ट को बेहद भव्य और ग्रैंड बनाने में जुटे हुए हैं। दर्शक और फैंस पहले से ही इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं

Read More :

# Breaking News in hindi # Vidu Dara singh news #Bollytwood news #Film news #Hindi News #Latest hindi news #Nitesh Tiwari news #Ramayan news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.