Entertainment : शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Read Time:  1 min
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना
FONT SIZE
GET APP

26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को ये कपल शादी करने जा रहा है। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे।

होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक के लिए हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शमिल होंगे। मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।

अलग-अलग फ्लाइट से आए

सोमवार सुबह दोनों अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर (Udaipur) पहुंचे। करीब 10 बजे रश्मिका और उसके करीब 15 मिनट बाद विजय आए। यहां से दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और काला चश्मा लगाकर बाहर आईं। विजय ने ब्लैक जैकेट पहनी थी

रश्मिका मंदाना

हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे

शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। 3 और 4 मार्च को (Reception in Hyderabad) हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने की चर्चा है।

शादी में नो फोन पॉलिसी होगी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा गया है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे।

अन्य पढ़े: Prashanth varma cinematic : ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय-रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें महज परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। इसके अलावा शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी हायर किए जाने की भी खबर है।

अक्टूबर में हुई थी सगाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर इंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।