Rob Reiner Murder Case : USC के पास गिरफ्तार बेटा Nick Reiner

By Sai Kiran | Updated: December 16, 2025 • 1:54 PM

Rob Reiner Murder Case : हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रॉब राइनर और उनकी पत्नी मिशेल राइनर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी माने जा रहे उनके बेटे निक राइनर (32) उस समय घर पर मौजूद नहीं था, जब उनके माता-पिता के शव बरामद किए गए।

लॉस एंजिल्स के ब्रेंटवुड इलाके में स्थित राइनर दंपति के घर से रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे शव मिले थे। इसके करीब छह घंटे बाद पुलिस ने निक राइनर को यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (USC) परिसर के पास एक्सपोज़िशन पार्क इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, निक को रविवार रात करीब 9:15 बजे हिरासत में लिया गया। फिलहाल उसे बिना जमानत लॉस एंजिल्स की ट्विन टावर्स जेल में रखा गया है। वह 16 दिसंबर को अदालत में पेश होगा।

Read also : Latest Hindi News : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम भूमिका

हत्या से एक रात पहले रॉब, मिशेल और निक एक (Rob Reiner Murder Case) हॉलिडे पार्टी में शामिल हुए थे, जिसे मशहूर होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने आयोजित किया था। वहां निक और उसके पिता के बीच तीखी बहस हुई थी। पार्टी में मौजूद लोगों के मुताबिक, निक का व्यवहार असामान्य था और उसने कई लोगों को असहज कर दिया था।

निक राइनर पहले भी नशे की लत और बेघर जीवन से जूझने की बात स्वीकार कर चुका है। उसने बताया था कि किशोरावस्था से ही वह नशे की गिरफ्त में आ गया था और कई बार पुनर्वास केंद्रों में भर्ती हुआ। इसके चलते वह लंबे समय तक अलग-अलग राज्यों में बेघर भी रहा।

फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच कर रही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :