मुंबई,। सुपरस्टार और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान (Salim Khan) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की हालत की सूचना मिलते ही सलमान आनन-फानन अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल पहुंचते ही सलमान की बढ़ी चिंता
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही फैंस सोशल मीडिया (Fance Social Media) पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल परिवार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान का वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता की तबीयत बिगड़ने के बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार से उतरकर तेजी से अस्पताल के अंदर जाते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर चिंता और मायूसी साफ नजर आ रही है।
सलीम-जावेद की जोड़ी ने रचा था इतिहास
बता दें कि 90 साल के सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिना जाता है। 1970 के दशक में जावेद अख्तर के साथ उनकी मशहूर जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ ने इंडस्ट्री को कई यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्मों के जरिए इस जोड़ी ने बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ दौर को नई पहचान दी और अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल सलीम खान की सेहत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Read More :