Bollywood: संजय कपूर का निधन: एक दुखद घटना

By Surekha Bhosle | Updated: June 13, 2025 • 11:23 AM

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को स्विट्ज़रलैंड के ग्लैंड स्थित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 53 वर्ष के थे। खेल के दौरान अचानक गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

आखिरी पोस्ट: अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक

संजय कपूर की मृत्यु का कारण: एक मधुमक्खी का हमला

परिवार और बॉलीवुड की प्रतिक्रिया

संजय कपूर की व्यक्तिगत जीवन की झलक

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे संजय कपूर

बता दें कि संजय कपूर देश के जाने माने बिजनेसमैन थे और ऑटोमोबाइल व्यापार करते थे। सोना कॉमस्टार नाम की ऑटोमोबाइल कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी थे। संजय देश के बड़े उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर के बेटे थे और उन्होंने कंपनी को ग्लोबल स्केल पर बढ़ाने में अहम रोल निभाया। संजय भारत के ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी थे।

संजय और करिश्मा ने 2003 में शादी की और 2005 में समायरा को जन्म दिया। 2011 में उनकी बेटे कियान का जन्म हुआ और 2014 में उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने के लिए अर्जी दी। उनके बीच तलाक की लड़ाई काफी भयंकर थी, जिसे 2016 में अंतिम रूप दिया गया। साल 2023 में करिश्मा और संजय को डिनर आउटिंग पर देखा गया था। संजय वर्तमान में प्रिया सचदेव से शादीशुदा थे। उन्हें 2023 में अपनी पूर्व पत्नी करिश्मा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों के वीडियो वायरल हुए थे। 

तलाक के बाद हुई थी लड़ाई

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच काफी असहमति देखने को मिली थी। दो बच्चों के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और कुछ साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं दोनों के तलाक को लेकर खूब झगड़ा भी देखने को मिला था। करिश्मा कपूर ने भी संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

दोनों का तलाक काफी सुर्खियां बटोरता रहा था। इसको लेकर करिश्मा कपूर के पिता ने भी एक इंटरव्यू में खुद बात की थी। हालांकि दोनों के ये सभी झगड़े साल 2023 में सुलझे हुए नजर आए थे जब दोनों एक साथ डिनर पर निकले थे। जिसके वीडियो और फोटो भी खूब वायरल रहे थे। 

Read more: Bollywood : रोंगटे खड़े कर देगा द बंगाल फाइल्स का टीजर

#sanjay kapoor Bollywood Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार