मुंबई । बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन (Actress Sara Arjun) ने फिल्म निर्माण से जुड़े उन लोगों की सराहना की है, जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की असली ताकत सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले कलाकार नहीं, बल्कि वह पूरी टीम होती है जो कैमरे के पीछे मेहनत करती है।
‘गुमनाम नायकों’ को किया समर्पित
सारा अर्जुन ने अपने पोस्ट में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की पूरी क्रू टीम का आभार जताया। उन्होंने इन लोगों को “गुमनाम हीरो” बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बिना फिल्म की सफलता संभव नहीं थी।
निर्देशक और प्रोडक्शन टीम की सराहना
सारा ने बताया कि जब वह पहली बार निर्देशक आदित्य धर से मिलीं, तभी उनके जुनून ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने आदित्य धर और उनकी टीम को फिल्म का “कप्तान” बताया। साथ ही प्रोड्यूसर्स लोकेश धर, ज्योति मैम, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की टीम की भी उन्होंने सराहना की, जिन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए फिल्म को पूरा किया।
तकनीकी टीम को दिया श्रेय
अभिनेत्री ने डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (Director of Photography) और कैमरा टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हर फ्रेम में फिल्म की भव्यता और भावनाओं को जीवंत किया। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सही किरदारों के चयन में उनकी भूमिका अहम रही।
कॉस्ट्यूम और मेकअप टीम की भी तारीफ
सारा ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान और मेकअप डिजाइनर प्रीति शील के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इनकी मेहनत ने किरदारों को और गहराई दी और कहानी को मजबूत बनाया।
सिनेमा की असली रीढ़ है क्रू
सारा अर्जुन ने कहा कि भले ही कलाकारों को पोस्टर पर जगह मिलती है, लेकिन सिनेमा की असली रीढ़ पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम ही होती है। उन्होंने म्यूजिक टीम, एडिटर शिवकुमार पणिक्कर, वीएफएक्स टीम और ओजस गौतम के योगदान को भी खास तौर पर सराहा।
Read Also : Iran closes hormuz strait : ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य
सफलता के पीछे टीमवर्क का योगदान
सारा ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी फिल्म की सफलता टीमवर्क का नतीजा होती है और हर सदस्य का योगदान बराबर मायने रखता है।
Read More :