ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Entertainment : शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 13, 2026 • 3:51 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मनोरंजन जगत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय वेब सीरीज़ Sharib Hashmi के किरदार जेके तलपड़े के रूप में मशहूर एक्टर की निजी जिंदगी एक कठिन दौर से गुजर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी एक बार फिर कैंसर की चपेट में आ गई हैं।

‘द फैमिली मैन’ के जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) ने अपनी पत्नी नसरीन हाशमी की सालों से चल रही कैंसर से जंग के बारे में बात की और खुलासा किया कि 5 बार कैंसर को मात देने के बाद नसरीन एक बार फिर कैंसर की चपेट में आ गई हैं।

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के किरदार के अलावा उनके दोस्त जेके तलपड़े को भी खूब पसंद किया गया

मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) ओटीटी की दुनिया के सबसे मशहूर और सफल वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के किरदार के अलावा उनके दोस्त जेके तलपड़े को भी खूब पसंद किया गया। इस हिट वेब सीरीज में जेके तलपड़े का किरदार मशहूर एक्टर शारिब हाशमी ने निभाया है, जो इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन हाशमी एक बार फिर कैंसर की चपेट में आ गई हैं। नसरीन अब तक 5 बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। उनकी 5 बार सर्जरी हो चुकी है, लेकिन अब छठी बार कैंसर ने उन्हें जद में ले लिया है, जिससे शारिब बुरी तरह टूट गए हैं।

छठी बार कैंसर की चपेट में नसरीन

शारिब हाशमी और उनकी पत्नी नसरीन ने हाल ही में ‘हॉटरफ्लाई’ के साथ हुई बातचीत में बताया कि नसरीन के मुंह के कैंसर का छठी बार वापस आ गया है। शारिब और नसरीन दोनों ने कैंसर के डर, अस्पताल में भर्ती होने, इमोशनल ब्रेकडाउन और और बार-बार के इलाज के बारे में खुलकर बात की।

शारिब ने माना कि उन्हें जब 2018 में नसरीन की बीमारी के बारे में पता चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘उसकी अब तक 5 बार सर्जरी हो चुकी है और ये छठी बार लौट आया है। इस बार ये पूरे शरीर में फैल गया है। इलाज चल रहा है, ये भी बीत जाएगा। नसरीन जिस हिम्मत के साथ इसका सामना कर रही थीं, उसने हम सबको हिम्मत दी। उसे जो कैंसर है, वो काफी आक्रामक प्रकृति का है, इसलिए बार-बार अटैक कर रहा है। लेकिन, वो इसका बहुत हिम्मत के साथ सामना कर रही है।’

अन्य पढ़े: Rahul Ramakrishna : टॉलीवुड फिल्मों पर राहुल रामकृष्ण की बड़ी टिप्पणी

हमेशा नसरीन के साथ रहे शारिब

बातचीत के दौरान नसरीन ने बताया कि कैसे इतने व्यस्त शेड्यूल के बाद भी शारिब हर सर्जरी में उनके साथ रहे और  अस्पताल में भर्ती रहने से ठीक होने के दौरान उनका साथ दिया। नसरीन ने कहा- “वह कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ते। अगर शूटिंग होती और वह व्यस्त होते, तब भी वह किसी न किसी तरह समय निकालकर अस्पताल पहुंच जाते थे। अस्पताल में भर्ती होने से डिस्चार्ज होने तक, वह अपना बैग लिए वहीं बैठे रहते थे। वह तब तक नहीं हिलते जब तक डिस्चार्ज नहीं मिल जाता। उनका यूं हमेशा मेरे साथ रहना मुझे बहुत अच्छा लगता है। उनका मेरे लिए मौजूद रहना मेरे दिल को सुकून देता है। वह हर मायने में मेरे साथ रहे हैं।”

शारिब और नसरीन की लव स्टोरी

शारिब हाशमी और नसरीन हाशमी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों 27 दिसंबर 2003 को शादी के बंधन में बंधे थे, मगर दोनों का साथ सालों का था। दोनों की मुलाकात तब हुई, जब दोनों काफी यंग थे और करीब तीन दशक से नसरीन और शारिब साथ हैं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं। शारिब ने यूं तो अपने करियर की शुरुआत 2008 में कर दी थी, लेकिन 2012 में उन्हें कुमुद मिश्रा के साथ ‘फिल्मिस्तान’ में प्रमुख भूमिका मिली। वहीं ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज में जेके तलपड़े का किरदार निभाने के बाद वह और भी मशहूर हो गए।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #SharibHashmi #TheFamilyMan #CancerBattle #StayStrong

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.