Biker film release date : तेलुगु अभिनेता शर्वानंद की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘बाइकर’ की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म को 3 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माण कंपनी UV Creations ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की।
पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए इसे टाल दिया गया। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को 3D और 4DX फॉर्मेट में पेश किया जाएगा, जिसके लिए अतिरिक्त तकनीकी काम जरूरी था।
अन्य पढ़े: बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और कहाँ बढ़ा महंगाई का बोझ?
फिल्म का निर्देशन अभिलाष कंकरा कर रहे हैं। इसमें (Biker film release date) शर्वानंद एक प्रोफेशनल बाइक रेसर की भूमिका में नजर आएंगे। हाई स्पीड रेसिंग और स्टंट सीन दर्शकों को रोमांचित करेंगे। फिल्म में मालविका नायर लीड रोल में हैं, जबकि ब्रह्माजी और अतुल कुलकर्णी अहम किरदार निभा रहे हैं।
संगीत जिब्रान ने दिया है। फिल्म की कहानी 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर की मोटोकॉस रेसिंग पृष्ठभूमि पर आधारित है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :