Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

By Anuj Kumar | Updated: March 6, 2026 • 1:53 PM

मुंबई । एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री (Shraddha Kapoor) ने खुलासा किया कि जब वह केवल 8 साल की थीं, तब उन्होंने (Varun Dhawan) को प्रपोज किया था। दोनों अपने-अपने पिता के साथ एक फिल्म के सेट पर गए थे। वहां खेलने के दौरान वे एक छोटी पहाड़ी पर चढ़ गए और इसी मासूमियत भरे माहौल में श्रद्धा ने वरुण के सामने अपना दिल खोल दिया।

मजेदार अंदाज में जताया था प्यार

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हमेशा पसंद की जाती रही है, लेकिन इन दोनों की बचपन की एक कहानी इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने वरुण को प्रपोज करने के लिए एक मजेदार तरीका निकाला। उन्होंने कहा कि वह कुछ उल्टा बोलेंगी और वरुण को उसे समझना होगा। श्रद्धा ने मजाक में कहा “यू लव आई” जो उल्टा पढ़ने पर “आई लव यू” होता है। इस पर छोटे वरुण घबरा गए और बोले, “मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं,” और तुरंत वहां से दौड़कर भाग गए। श्रद्धा ने यह किस्सा एक यूट्यूब इंटरव्यू में हंसते हुए साझा किया था।

कई फिल्मों में साथ दिखी दोनों की जोड़ी

बड़े होकर दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। दोनों ने ABCD 2 और Street Dancer 3D में शानदार केमिस्ट्री दिखाई। इसके अलावा, वे (Stree 2) में भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

अन्य पढ़े: श्रीलंका का इनकार: ईरानी जहाज को तट पर आने की अनुमति नहीं

‘आशिकी 2’ से मिली बड़ी पहचान

साल 2010 में श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म Teen Patti से की थी। 2011 में वह Luv Ka The End में दिखाई दीं, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली Mohit Suri की रोमांटिक फिल्म Aashiqui 2 से। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता Aditya Roy Kapur थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और श्रद्धा को कई अवॉर्ड नॉमिनेशन मिले। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने गायक राहुल जयकर की भूमिका निभाई थी, जो शराब की लत के कारण अपना करियर खो देता है, जबकि श्रद्धा ने आरोही शिरके का किरदार निभाया, जो उनकी मदद से एक सफल सिंगर बनती है। इसके बाद श्रद्धा ने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें Ek Villain, Baaghi, Half Girlfriend, Stree, Chhichhore और Tu Jhoothi Main Makkaar शामिल हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म Stree 2 ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए बड़ी हिट का दर्जा हासिल किया है।

Read More :

# Aditya roy Kapoor News #ABCD News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Shraddha Kapoor News #Stree 2 News #Varun Dhawan news