मुंबई । बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के पिता एवं वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
इंडस्ट्री में चिंता, दुआओं का सिलसिला जारी
सलीम खान की तबीयत की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई (Flim Maker Subhash Ghai) ने भी उनकी सेहत को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सलीम खान सिर्फ एक महान लेखक ही नहीं, बल्कि बेहद सुलझे और नेक इंसान हैं। घई ने बताया कि उनका और सलीम खान का रिश्ता लगभग चार दशकों पुराना है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें दिल से सम्मान देती है।
परिवार अस्पताल में मौजूद
अस्पताल के बाहर खान परिवार के सदस्य लगातार मौजूद हैं। सबसे पहले सलमान खान पिता के पास पहुंचे। इसके बाद सलमा खान, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ, बेटियां अलवीरा और अर्पिता तथा हेलेन भी अस्पताल में नजर आईं। परिवार की एकजुट मौजूदगी से साफ है कि वे इस कठिन समय में सलीम खान की देखभाल में पूरी तरह जुटे हुए हैं।
अन्य पढ़े: रावी जल रोका तो पाकिस्तान संकट में? भारत का बड़ा कदम
डॉक्टरों की टीम कर रही लगातार निगरानी
डॉक्टरों के अनुसार सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ की वजह से भर्ती किया गया था। 90 वर्ष की उम्र में मामूली स्वास्थ्य समस्याएं भी गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम उनके इलाज में लगी हुई है। इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल हैं, जो लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं और डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फिल्म जगत और प्रशंसकों की दुआओं के बीच सभी को सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।
Read More :