Entertainment : दुल्हन ड्यूटी पर है… हिना खान की पोस्ट पर खूब आए कमेंट, ससुराल में मनी बकरीद

By digital | Updated: June 8, 2025 • 12:08 PM

हिना ने शादी के बाद अपना पहला ईद किया सेलिब्रेट

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हैं। हिना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना की इस गुपचुप शादी ने सबको चौंका दिया। शादी की कई तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। हिना ने शादी के बाद अपना पहला ईद सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक हिना ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है।

हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई की तैयारियों की तस्वीर शेयर की

शादी के बाद Hina Khan ससुराल में अपनी पहली ईद मना रही हैं। Hina Khan ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई की तैयारियों की तस्वीर शेयर की है, जो कि अब वायरल हो रही है। Hina Khan की शेयर की गई तस्वीरों में से एक में डाइनिंग टेबल की है, जो सफेद रंग की क्रॉकरी सेट से सजी हुई है। वहीं, दूसरी में वह सिंपल सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। उनकी गोद में कटे हुए सलाद प्लेट में रखे हुए।

बेहद खुश नजर आ रही हैं हिना

Hina Khan ने सोफे पर बैठी हुई अपनी फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘दुल्हन ड्यूटी पर है। ईद के लंच की तैयारी हो रही है।’ वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ईद मुबारक। चलो…।’ इस दौरान Hina Khan बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनकी मुस्कान देख काफी अच्छा लग रहा है। फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

शादी के जोड़ें में दिखी खूबसूरत

Hina Khan ने 4 जून यानी बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ओपल ग्रीन कलर की हैंडलूम साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्ड और सिल्वर थ्रेड से ट्रेडिशनल डिजाइंस बने हुए थे। वहीं, रॉकी ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ऑफ-व्हाइट कुर्ता पहना था।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hina Khan #Hindi News Paper breakingnews hina khan latestnews trendingnews